ब्रेकिंग-न्यूज़

दुखद: डॉ. यास्मीन नारियाल की सड़क दुर्घटना में मौत

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

डॉ. यास्मीन नारियाल के 04 फरवरी 2024 को आकस्मिक निधन पर हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ को गहरा दुख पहुंचा है। उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति संघ की संवेदना है। चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. नारियाल का योगदान बहुत सराहनीय है। उनकी कमी उन सभी को गहराई से महसूस होगी जिन्हें उनके साथ कार्य करने का सौभाग्य मिला है। संघ भगवान से डॉ. नारियाल की आत्मा को सांत्वना प्रदान करें । उन्होंने हिमाचल प्रदेश के नागरिक चिकित्सालय नूरपुर जिला कांगड़ा में काम किया। उनकी आयु मात्र 27 साल थी और वह हाल ही में रेगुलर हुई थी।डॉक्टर नारियल तलवाड़ा की रहने वाली थी और उन्होंने आईजीएमसी शिमला से एमबीबीएस करने के बाद 3 वर्षों तक हिमाचल के की जनता को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की। डॉक्टर नारियल अपने साथियों के साथ सड़क किनारे खड़ी थी तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार डाली जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। उनके दो साथियों को भी गंभीर चोटें इस हादसे में आई।
डॉक्टर यासमीन नारियल हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ की 25वीं कार्यकारी समिति में संयुक्त सचिव के रूप में 23 मार्च 2023 को सर्वसम्मति से चुनी गई थी। उन्होंने संघ को मजबूत बनाने के लिए दिन रात बहुत ही सराहनीय काम किया। 3 फरवरी को भी कांगड़ा इकाई की राज्य कार्यकारिणी समिति के साथ की बैठक में भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close