असर संपादकीय: 24 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस

असर संपादकीय: 24 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस

विविध
WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

भारत में हर साल 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पहली बार वर्ष 2000 में मनाया गया था। राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाने के लिए हर साल केंद्र सरकार द्वारा एक विषय (थीम) रखा जाता है। राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस 2022 की थीम “*फेयर डिजिटल फाइनेंस*” है। जिसके तहत उपभोक्ता को डिजिटल अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। दरअसल, इसी दिन भारत के राष्ट्रपति के द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधयेक पारित किया गया था। जिसके कारण इस दिन को राष्‍ट्रीय उपभोक्ता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्‍य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके महत्व, अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करना है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने का उद्देश्‍य उपभोक्ताओं को उनके अधिकार और सुरक्षा प्रदान करना है। इस अधिनियम से प्राप्‍त अधिकारों के तहत उपभोक्ता अपने हक के लिए शिकायत कर सकता है।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma