स्वास्थ्य

खास खबर: कोविड में अब थोड़ी राहत में हिमाचल

राज्य में कोविड मरीजों की वृद्धि दर में आई कमी

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

 

 

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

 

 

स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में प्रदेश में कोविड मरीजों की वृद्धि में कमी आई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 10 से 16 मई, 2021 के बीच कोरोना मरीजों की वृद्धि दर जहां 28.9 प्रतिशत थी, वह अब पिछले एक सप्ताह में (17 से 23 मई, 2021 के बीच) घटकर 19.5 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह में कोविड के कुल 18794 मामले सामने आए हंै जबकि 10 से 16 मई, 2021 के दौरान एक सप्ताह में कोविड के 28817 पाॅजीटिव मामले सामने आए थे। उन्होंनेे कहा कि प्रदेश में अब तक कुल 179034 लोग कोविड पाॅजीटिव पाए गए हैं। फरवरी, 2021 में प्रदेश में लगभग 200 सक्रिय मामले थे, लेकिन दूसरी लहर के आने के पश्चात 13 मई 2021 तक कोरोना मरीजों के सक्रिय मामले बढ़कर 40 हजार से अधिक हो गए थे।

 

उन्होंने बताया कि 17 से 23 मई 2021 के बीच में प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 96135 कोरोना टेस्ट किए गए, जिनमें 18794 लोग पाॅजीटिव पाए गए है और प्रदेश में पाॅजीटिविटि दर 19.5 प्रतिशत दर्ज की गई है।

No Slide Found In Slider.

 

जिला बिलासपुर में 8329 कोरोना टेस्ट किए गए, जिनमें 1284 मामले पाॅजीटिव पाए गए है। जिला चंबा में 8107 कोरोना टेस्ट किए गए, जिनमें 1068 मामले पाॅजीटिव, जिला हमीरपुर में 5951 टेस्ट किए गए जिनमें 1424 पाॅजीटिव, जिला कांगड़ा में 21766 टेस्ट किए गए जिनमें 5498 पाॅजीटिव, जिला किन्नौर में 3511 टेस्ट किए गए जिनमें 295 पाॅजीटिव, जिला लाहौल स्पीति में 2693 टेस्ट किए गए, जिनमें 119 पाॅजीटिव, जिला मंडी में 9785 टेस्ट किए गए, जिनमें 2209 पाॅजीटिव, जिला शिमला में 11218 टेस्ट किए गए, जिनमें 2155 पाॅजीटिव, जिला सिरमौर में 5228 टेस्ट किए गए, जिनमें 1517 पाॅजीटिव, जिला सोलन में 6967 टेस्ट किए गए, जिनमें 1530 पाॅजीटिव और जिला ऊना में 8562 कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें 1133 मामले कोविड पाॅजीटिव पाए गए हंै।

 

प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना महामारी से हुई मौतों के मामलों का विभाग द्वारा एक विश्लेषण किया गया है जिसके अनुसार 23 मई 2021 तक हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी से कुल 2752 लोगों की मृत्यु हुई है, जिनमें 1684 यानी (61.2 प्रतिशत) पुरुष और 1068 (38.8 प्रतिशत) महिलाएं थीं और मृतकों की औसत आयु 61.9 वर्ष थी।

 

.0.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close