विविध

संघ के पदाधिकारियों को डराया धमकाया जा रहा :कैलाश ठाकुर

No Slide Found In Slider.

 

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ (एचजीटीयू) के अध्यक्ष पद से वीरेंद्र चौहान को हटा दिया गया है। यह दावा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश ठाकुर ने किया है। उन्होंने संघ की गतिविधियों को भी तानाशाही और अलोकतांत्रिक तरीके से चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि संजौली के एक स्कूल में हुई बैठक में भी इस बारे में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य प्रेस सचिव कैलाश ठाकुर ने रविवार को प्रेस क्लब शिमला में कहा कि संघ की निधि का मनमाने ढंग से सरकारी विरोधी गतिविधियों के लिए प्रयोग किया गया है। संघ के पदाधिकारियों को डराया धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

सरकार के विरोध के लिए उकसाया जा रहा है। संघ का राजनीतिक स्वार्थ और व्यक्तिगत उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रयोग किया जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों को डराया और धमकाया जा रहा है और सरकार के विरोध के लिए उकसाया जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों को अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक तरीके से हटाया जा रहा है। कुछ जिलों में संवैधानिक तरीके से गठित कार्यकारिणी के अतिरिक्त समानांतर कार्यकारिणियों का गठन किया जा रहा है। संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद एचजीटीयू के अध्यक्ष पद पर बने रहने और संघ की परंपरा का उल्लंघन करने का कोई अधिकार नहीं है। सर्वसम्मति से कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए गए कैलाश ठाकुर

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

संजौली में हुई शिक्षकों की बैठक में वीरेंद्र चौहान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद सर्वसम्मति से मुख्य प्रेस सचिव कैलाश ठाकुर को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में यह भी पारित किया गया है कि पूर्व अध्यक्ष की ओर से निष्कासित कांगड़ा और हमीरपुर की कार्यकारिणी के साथ जिला शिमला के अध्यक्ष, महासचिव और वित्त सचिव का निष्कासन रद्द किया जाए ।

 

बैठक में ये थे उपस्थित

बैठक में प्रदेश महासचिव श्याम लाल हांडा, वित्त सचिव देवराज ठाकुर, संरक्षक अजीत चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल राज अत्रि, ऑडिटर संदीप ठाकुर, अतिरिक्त वित्त सचिव सुरेश भारद्वाज, रमन वर्मा समेत जिला शिमला के अध्यक्ष महावीर कैंथला, कांगड़ा के अध्यक्ष नरदेव सिंह, हमीरपुर के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close