विविध

खास खबर : राज्य विद्युत बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी ने नहीं निकाला जाएगा

सीएम ने दिया आश्वासन

No Slide Found In Slider.

 हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दुनीचंद ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, अजय पराशर व प्रदेश सयोजक सुनील शर्मा , संगठनमंत्री सालिग राम, उत्तम चंद, महामंत्री नेकराम ठाकुर अति० महामंत्री देवेंद्र सन्धु, रामप्रकाश परिहार व प्रेस सचिव सकलानी व वित्त सचिव सभी नेताओं ने प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के नेताओ प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा प्रदेश महामंत्री मंगत राम नेगी व उपाध्यक्ष व विद्युत प्रभारी मोहन लाल ठाकुर व उतरी क्षेत्र के सह संगठन मंत्री राकेश शर्मा व अन्य पदाधिकारियों को सहयोग व तकनीकी कर्मचारी संघ को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के द्वारा वार्ता के लिए बुलाने पर संघ आभार व धन्यवाद करता है।।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

    संघ के आह्वान पर प्रदेश के कोने कोने से समस्त विद्युत बोर्ड के शीर्ष नेतृत्व व आउटसोर्सिंग कर्मचारी शिमला पहुंचे।। संघ के महामंत्री के द्वारा  मुख्यमंत्री जी के समक्ष बोर्ड में तैनात सभी आउटसोर्स पर रखे गए मेंटिनेंस गैंग व अन्य सभी पदों पर लगभग 3200 के करीब लोग कार्य कर रहे है जिसमे से 1244 तकनीकी कर्मचारियों को बोर्ड प्रबंधन के द्वारा इनकी सेवाओ को समाप्त करके बाहर किये जाने का फरमान जारी कर दिया जिसको मुख्यमंत्री ने धयान से सुना और अपने सम्बोधन में कहा कि किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी ने नहीं निकाला जाएगा तथा इनके लिए कोई पॉलिसी बना कर पात्रता के हिसाब से बोर्ड में समायोजित किया जएगा ।। बोर्ड द्वारा साथ ही यह आदेश रद करके आगामी आदेश तक रोक दिया गया है।।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि बोर्ड निदेशक मंडल की वैठक बुलाकर इस पर चर्चा करके इसका हल निकाला जाए ,तथा माननीय मुख्यमंत्री जी ने दो दिन में सर्विस कमेटी को बुलाने के निर्देश जारी करने को कहा।। लेकिन कुछ तथाकथित नेता जोकि दूसरी यूनियन जो कि अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है वह श्रेय लेने के लिए तकनीकी कर्मचारियों व आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों को गुमराह करके अपना नाम चमकाने के कोशिश करती है लेकिन प्रदेश का तकनीकी कर्मचारी अब उनके बहकावे में नहीं आता।।

   अभी हाल ही में बोर्ड प्रबन्धक द्वारा 31 मार्च को तकनीकी कर्मचारी संघ को वार्ता के लिए बुलाया गया है जिसमे बोर्ड द्वारा मानी गयी 18 मांगों को लागू करवाने पर ही वार्ता होगी जिसके मुख्यत जूनियर टी मेट व हेल्पर का पदोन्नति समयसीमा 3 वर्ष व सब स्टेशन अटेंडेंट बिना आई०टी०आई० को पदोन्नति समयसीमा 7 वर्ष  से sdo का समयसीमा 9 वर्ष करना मुख्य मुद्दे है।।

   हिमाचल तकनीकी कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी को वार्ता के लिए बुलाने व बोर्ड प्रबंधन को 2 दिन में सर्विस कमेटी करवाने के आदेश के लिए हार्दिक धन्यवाद करता है ।।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close