विविध

….फिर एक हजार करोड़ का ऋण लेने क्यों?

प्रदेश में बढ़ रहा अवैध नशा कारोबार , कांग्रेस ने लगाया आरोप

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार द्वारा अब फिर एक हजार करोड़ का ऋण लेने पर हैरानी जताते हुए कहा है कि भाजपा सरकार अपने ऐशो आराम के लिए प्रदेश को भारी कर्जो में डुबो रही है।

ashb advt_page-0001

 

राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पूछा है कि वह प्रदेश को बताए कि वह जो हर महीने कर्ज ले रही है उसे वह कहां खर्च कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ता कर्ज प्रदेश के विकास में एक ग्रहण साबित होगा।उन्होंने कहा कि सरकार को अपने खर्चों पर अंकुश लगाते हुए फिजूलखर्ची को बंद करना चाहिए।उन्होंने कहा कि अगर कर्ज की यही रफ़्तार रही तो वह दिन दूर नही होगा जब प्रदेश पूरी तरह आर्थिक तौर पर गुलाम ही न बन जाये।

 

 कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में बढ़ते अवैध नशा कारोबार पर चिंता जताते हुए प्रदेश भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि उसके सरंक्षण में प्रदेश में यह अबैध कारोवार फलफूल रहा है।उन्होंने मंडी जिला के सलापड़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर दुख जताते हुए इसके लिये भाजपा सरकार को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकलता जा रहा है।

No Slide Found In Slider.

राठौर ने कहा कि सरकार का प्रदेश में कानून व्यवस्था पर कोई भी नियंत्रण नही है। प्रदेश में सबकुछ रामभरोसे चल रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में हुई इस घटना से साफ हो गया है कि प्रदेश में अबैध नशे का कारोबार जोरों पर चल रहा है। अबैध कारोबार में जुटे लोगों को कानून का कोई भी ख़ौफ़ नही है।उन्होंने कहा कि एक तरफ बढ़ती बेरोजगारी व दूसरी तरफ बढ़ता नशे का कारोबार युवाओं के भविष्य को चौपट करता जा रहा है,जो बहुत ही दुखदाई है।

राठौर ने अबैध नशे के कारोबार में सलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग करते हुए सरकार से प्रदेश में विगड़ती कानून व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close