विविधविशेष

खास खबर : हिमाचल में अभी भी 1,760 व्यक्ति लापता

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

वर्तमान में हिमाचल प्रदेश राज्य में पिछले 10 वर्षों के दौरान लापता 16,914 लोगों के आंकड़े हैं। इनमें से अब तक 15,154 व्यक्तियों का पता लगाया जा चुका है। और शेष 1,760 व्यक्ति अभी भी लापता है। हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा तलाश किए गए व्यक्तियों का कुल 89.6% है, जो काफी संतोषजनक है। 

ashb advt_page-0001

 

पिछले वर्ष में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने राज्य गुप्त्वर विभाग की देख-रेख में हर साल राज्य में लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए खोज अभियान शुरू करने का फैसला किया। बताया जा रहा  है कि

वर्ष 2020 में राज्य में लापता व्यक्तियों को खोजने के लिए अभियान चलाया गया, और 414 व्यक्तियों (पुरुष-133, महिला-279) का पता लगाया गया। 

No Slide Found In Slider.

 

इसी तरह इस साल लापता व्यक्तियों को खोजने के लिए 1 महीने का विशेष अभियान फरवरी माह में चलाया गया। इस अभियान के दौरान विभिन्न स्तरों पर खोज दल गठित किए गए।आश्रय गृहों,प्लेटफार्म,बस स्टैंड,धार्मिक स्थलों आदि में लापता व्यक्तियों को खोजने के लिए स्क्रीनिंग की गई। 

 

विशेष अभियान के दौरान प्रवृत्त कोरोना संकट के बावजूद पुलिस खोज टीमों ने राज्य में 158 पुरुष, 317 महिलाओं और 56 बच्चों सहित 531 व्यक्तियों का सफलतापूर्वक पता लगा कर उल्लेखनीय काम किया है। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस जिला बद्दी अधिकतम (97),जिला शिमला (90),कांगड़ा (78)और जिला मण्डी में (55)व्यक्तियों का पता लगाया गया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close