शिक्षा

पुरानी पेंशन से कम कुछ भी नही मंजूर..

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

नई पेंशन कर्मचारी संघ जिला सिरमौर ने खण्ड सराहन के 9 विभागो कृषि , राजस्व, कल्याण, पुलिस, चिकित्सा, जल शक्ती, कोषागार,पुलिस, पशु चिकत्सा, के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पुरानी पेंशन बहाली पर चर्चा की तथा वर्ष 2022-23 की संघ की सदस्यता हेतु प्रेरित किया। खण्ड अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेत्रत्व में चलाये गय इस अभियान में जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पुन्ड़ीर के अतिरिक्त जिला एवं राज्य कार्य कारिणी सद्स्य चेतन , विनोद कुमार, सुशील कुमार तथा प्रितम सिंह ने समस्त विभागो में जा कर कर्मचारियों से नई पेंशन व्यव्स्था की कमियों पर चर्चा की तथा पुरानी पेंश्ंन बहाली हेतु चलाये जा रहे आन्दोलन को सफल ब्नाने में सहयोग को अपील की।

ashb advt_page-0001

संघ खण्ड अध्यक्ष ने कहा कि सम्पुर्ण हिमाचल में 31 मार्च तक शत प्रतिशत कर्मचारियों को नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ का सद्स्य बनाया जायगा तथा मार्च माह में बजट सत्र के दौरान शिमला में प्रस्तावित रेली में सिमौर से हजारो कर्मचारी भाग लेंगे।

No Slide Found In Slider.

जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सुचना के अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त सुचना के अनुसार 1 लाख 7 हजार कर्मचारियों हेतु पुरानी पेंशन बहाल करने के लिय सरकार पर कोई भी अतिरिक्त वित्तिय बोझ नही पड़ेगा बल्कि सरकार प्रतिवर्ष सेकड़ो करोड़ की बचत करेगी। संघ ने माननीय मुख्यमन्त्री महोदय से निवेदन किया कि धर्मशाला में विधानसभा सत्र में दिये गये आश्वासन के तहत शीघ्र ही पुरानी पेंशन बहाली की समिति की अधिसूचना करे ताकी बजट सत्र से पूर्व यह समिति अपनी सिफारिशे सरकार के समक्ष रख सके। संघ अधिकारियों ने आगाह किया कि यदि कार्मिक एवं वित्त विभाग द्वारा शीघ्रता से इस विषय पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं की तो मजबूरन हजारो कर्मचारियों को जिनकी संख्या 1 लाख को पार कर सक्ती हें अपनी पुरानी पेंशन बहाली की मांग मन्वाने के लिय धरने पर बेठना पड़ेगा तथा यह आन्दोलन तब तक निरंतर चलता रहेगा जब तक पुरानी पेंशन बहाल नही होती। संघ अध्यक्ष ने कहा कि नई पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मात्र कुछ सौ रुपयों की पेंशन से बुढापा काटना मुश्किल ही नही असम्भव हें साथ ही कर्मचारी अपने भविश्य हेतु जमा पूंजी को किसी निजी कम्पनी के हाथ देने का जोखिम उठाने को राजी नही अत वह अपने इस अत्यंत अनिवार्य अधिकार के लिय संघर्ष की कोई भी सीमा पार करने हेतु तेयार हें।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close