विविधसंस्कृति

राज्यपाल शिमला में राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर रिज मैदान, शिमला में 26 जनवरी, 2022 को राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे। गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तर पर भी समारोह आयोजित किए जाएंगे।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार सोलन, जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर बिलासपुर में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी कुल्लू, तकनीकी शिक्षा मन्त्री डॉ. राम लाल मारकण्डा लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग, ग्रामीण विकास मन्त्री वीरेन्द्र कंवर चम्बा, उद्योग मन्त्री बिक्रम सिंह हमीरपुर, शिक्षा मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ऊना, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री डॉ. राजीव सैजल जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन, बहुद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला, वन मन्त्री राकेश पठानिया जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग मंडी में जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंस राज ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के साथ गणतंत्र दिवस समारोह में चम्बा में उपस्थित रहेंगे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close