ब्रेकिंग-न्यूज़

डॉ देवकन्या ठाकुर की तीसरी पुस्तक मलाणा क्रीम आप जल्द पढ़ सकेंगे

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल  राजेंद्र विश्वनाथ   राजभवन शिमला में कल  लेखिका डॉ देवकन्या ठाकुर की तीसरी पुस्तक मलाणा क्रीम का विमोचन करेंगे ।मलाणा क्रीम उपन्यास प्रकाशन संस्थान दिल्ली द्वारा प्रकाशित है । इस उपन्यास की पृष्ठभूमि जिला कुल्लू की पार्वती घाटी में व्याप्त चरस माफिया पर है इस उपन्यास की खास बात यह है कि जिस तरह इस उपन्यास के पात्र और परिस्थितियां खुलती है पार्वती घाटी का सामाजिक और सांस्कृतिक परिदृश्य भी खुलता है । जो घाटी महादेव और पार्वती की पौराणिक दंत कथाओं के लिए जानी जाती है वह आज ड्रग तस्करी के लिए जानी जाने लगी है ।उपन्यास एक पिता और उसके पुत्र के संपूर्ण जीवन पर आधारित उपन्यास है जिसका जीवन पार्वती घाटी में व्याप्त चरस माफिया के इर्द-गिर्द घूमता है दोनों पिता-पुत्र को समय और परिस्थितियां एक ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा करती है जहां एक जेल की सलाखों के पीछे पहुंचता है तो दूसरा नशा निवारण केंद्र की सलाखों के पीछे पहुंच जाता है। फिर यह सलाखें जेल की हो या फिर नशा निवारण केंद्र की, समाज से अलग-थलग इनके पीछे का जीवन भयावह होता है । मलाणा क्रीम पुस्तक उपन्यास पर  लेखिका के साथ संवाद का कार्यक्रम रोटरी क्लब शिमला में दोपहर बाद  आयोजित किया जाएगा ।दोपहर 2:00 बजे दोपहर बाद आयोजित किया जाएगा । जिसमें पाठक सीधे लेखिका से  संवाद कर सकते हैं। पुस्तक के भव संवाद कार्यक्रम के तहत पुस्तक पर परिचर्चा के लिए हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध आलोचक श्री हेमराज कौशिक, वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती अर्चना फुल और वरिष्ठ समीक्षक श्रीमती विद्यानिधि छाबड़ा अपने पेपर प्रस्तुत करेंगे ।

ashb advt_page-0001

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close