स्वास्थ्य

प्रदेश में सभी पात्र व्यस्कों को कोविड टीकाकरण का दूसरा डोज लगा

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

 

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में सभी पात्र व्यस्कों को कोविड टीकाकरण का दूसरा डोज लगा दिया गया है। हिमाचल प्रदेश में 53,86,393 पात्र व्यस्कों को कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज लगा दी गई है। इसके अन्तर्गत जिला बिलासपुर में 318150, चम्बा में 352605, हमीरपुर में 361954, कांगडा में 1140439, किन्नौर में 68460, कुल्लू में 322643, लाहौल-स्पीति में 25494, मण्डी में 738818, शिमला में 634019, सिरमौर में 410187, सोलन में 584326 व ऊना में 429298 टीके लगाए गए।

No Slide Found In Slider.

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज का तय लक्ष्य अगस्त महीने के अन्त तक ही पूरा कर लिया था जिसे  प्रधान मंत्री द्वारा 6 सितम्बर, 2021 के वैक्सीन संवाद कार्यक्रम में सराहा गया। पहली डोज के लक्ष्य को हासिल करने में प्रदेश में विशेष अभियान जैसे ‘‘आजादी के रंग – टीकाकरण के संग‘‘ चलाए गए। स्थानीय प्रतिष्ठित लोगों को वैक्सीन लगाकर उनके संदेशों का प्रचार प्रसार किया गया। ज़मीनी स्तर पर विभिन्न विभागों और पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।

No Slide Found In Slider.

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 05.12.2021 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर, हि0प्र0 में कोविड कर्मियों का सम्मान समारोह मनाया जा रहा है जिसमें कोविड टीकाकरण अभियान में हिमाचल प्रदेश को प्रथम स्थान दिलवाने के लिए इन कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस समारोह की अध्यक्षता  जगत प्रकाश नड्डा,  सांसद राज्य सभा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा करेंगे। इस समारोह के मुख्य अतिथि श्री मनसुख मांडविया,  केन्द्रीय स्वास्थ्य व रसायन और उर्वरक मंत्री, भारत सरकार होंगे। सरकारी प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि यह समारोह  मुख्य मंत्री  जय राम ठाकुर, हि0प्र0,  सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य एवं खेल मंत्री, भारत सरकार, अनुराग ठाकुर  व माननीय स्वास्थ्य मंत्री  राजीव सैज़ल, हि0प्र0 की गरिमामई उपस्थिति में मनाया जाएगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close