विविध

बैठक में पुलिस कर्मचारियों की मांगों को किया अनदेखा

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

.कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर आरोप लगाया है कि वह कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर अपने राजनैतिक हित साधने का प्रयास कर रहे है।उन्होंने कहा कि गत चार सालों में मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की किसी भी मांग पर कोई सुनवाई नही की।उन्होंने कहा है कि प्रदेश में चार उप चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कर्मचारी विरोधी चहेरा सामने आ गया है।

No Slide Found In Slider.

राठौर ने आज यहां कहा कि जे सी सी की बैठक में पुलिस कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया गया।

No Slide Found In Slider.

राठौर ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में यह पहलीं बार देखने को मिला जब बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी अपनी मांगों को लेकर बर्दी में मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे हो।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की बेरुखी से साफ है कि सरकार उनके प्रति संवेदनहीन है।दिन रात कानून व्यवस्था के प्रति अपनी ड्यूटी करते पुलिस जवानों के साथ सरकार का यह बरताव बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

राठौर ने सरकार से मांग की है कि उन्हें पुलिस कर्मचारियों की जायज मांगो को तुरंत मानते हुए इनके साथ न्याय करना चाहिए।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को नए बेतनमान देने की जो घोषणा की है उन्हें नही लगता कि यह पूरी होगी।सरकार के पास पैसा नही है और न ही सरकार ने इसके लिये कोई बजट प्रावधान किया है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close