सी एंड वी शिक्षकों ने बोर्ड सचिव के समक्ष उठाईं 11 मांगें, मानदेय भुगतान में देरी पर जताई चिंता
स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव के साथ 11 सूत्रीय मांगों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को राजकीय सी एंड वी शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के राज्य अध्यक्ष श्री शेर सिंह ठाकुर जी की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव महोदय के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में सी एंड वी शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मांगों को लेकर 11 सूत्रीय मांग-पत्र बोर्ड सचिव महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। संघ ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों से जुड़े विषयों पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया।
बैठक में उपस्थित संघ के पदाधिकारी
1. श्री शेर सिंह ठाकुर जी — राज्य अध्यक्ष
2. श्री दलीप राणा जी — कोषाध्यक्ष
3. श्री होशियार सिंह जी — राज्य सचिव
4. श्री सुरेन्द्र जी — जिला अध्यक्ष, हमीरपुर
5. श्री रविकांत शर्मा जी — जिला प्रधान, बिलासपुर
6. श्री संजय जी — जिला प्रधान, चंबा
7. श्रीमती सुमन जी — महिला मोर्चा सचिव
8. श्री राज कुमार जी — कांगड़ा
9. श्री भीम सिंह जी — सिरमौर
10. श्री सुनील चंद जी
11. श्री ललित कुमार जी
12. श्री पवन कुमार जी
13. श्री अजय कुमार जी
14. श्री राकेश कुमार जी — चंबा
15. श्री सुनील कुमार जी — हमीरपुर
बैठक के दौरान संघ ने शिक्षकों की मांगों एवं समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके शीघ्र समाधान की अपेक्षा व्यक्त की। संघ को आशा है कि बोर्ड सचिव महोदय इन मांगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए उचित कार्रवाई करेंगे।
राजकीय सी एंड वी शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश शिक्षकों के अधिकारों, सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। संघ का उद्देश्य प्रदेश के सभी सी एंड वी शिक्षकों की समस्याओं को संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर उनका समाधान करवाना है।



