पीएम मोदी के 25 वर्ष के शासकीय कार्यकाल पर प्रस्ताव के लिए हिमाचल से कर्ण नन्दा का नाम
शिमला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासकीय जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पारित किए जाने वाले प्रस्ताव के लिए हिमाचल प्रदेश से भाजपा नेता कर्ण नन्दा का नाम भेजा गया है। इस जिम्मेदारी के लिए नाम प्रस्तावित किए जाने पर कर्ण नन्दा ने पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
कर्ण नन्दा ने कहा कि संगठन की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उन पर विश्वास जताया जाना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का धन्यवाद किया।
उन्होंने बताया कि इस दायित्व के लिए उनके साथ भाजपा विधायक एवं प्रदेश मीडिया विभाग प्रभारी रणधीर शर्मा का नाम भी भेजा गया है। कर्ण नन्दा ने कहा कि संगठन की ओर से मिलने वाला प्रत्येक दायित्व उनके लिए सेवा और समर्पण का अवसर है। उन्होंने पार्टी की अपेक्षाओं पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने की बात कही।



