राजकीय महाविद्यालय शिमला का दोहरा धमाका : युवा महोत्सव और टेबल टेनिस में रचा इतिहास

राजकीय कन्या महाविद्यालय, शिमला की छात्राओं ने एक बार फिर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देते हुए महाविद्यालय को दोहरी खुशी प्रदान की है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव (ग्रुप-।।।) में महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। राजकीय महाविद्यालय सीमा, रोहड़ू में आयोजित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव (समूह-।।।) 2026 में हमारी छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला की छात्राओं ने संस्थान को गौरवान्वित किया है।
*रचनात्मक नृत्य (Creative Choreography) में प्रथम स्थान*: “-पंचतत्व- पांच तत्व” विषय पर छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से पांच तत्वों के सृजन, संतुलन और संरक्षण को जीवंत किया।
*शास्त्रीय नृत्य (कत्थक) में प्रथम स्थान*:कत्थक की गरिमामय प्रस्तुति ने परंपरा और सौंदर्य का उत्कृष्ट उदाहरण पेश कर सभागार में उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्र- 
मुग्ध कर दिया।
दूसरी ओर राजकीय महाविद्यालय सोलन में आयोजित *अंतर- महाविद्यालय टेबल टेनिस चैंपियनशिप* में राजकीय कन्या महाविद्यालय ने 33 टीमों को पछाड़ते हुए खिताब पर अपना कब्जा बरकरार रखा। रोमांचक फाइनल में राजकीय कन्या महाविद्यालय ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला को हरा कर रोमांचक जीत हासिल की।अंतर- महाविद्यालय टेबल टेनिस मेंआरकेएमवी लगातार दूसरी बार चैंपियन बना।विजेता टीम में रिद्धिमा चौहान, अंजलि कंवर, साक्षी शर्मा और कसक मेहता शामिल रही।
इस दोहरी उपलब्धि पर *राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला की प्राचार्या डॉ. अनुरिता सक्सेना* ने सभी विजेता छात्राओं और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की प्रतिभा, कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। राजकीय कन्या महाविद्यालय सदैव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही उन्हें आत्मविश्वासी व्यक्तित्व के रूप में निखारने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमारे लिए यह गर्व और उत्सव के क्षण हे
