बड़ी ख़बर: प्रदेश का एक मात्र सरकारी आयुर्वेद संस्थान मे यूजी व पीजी सीटें घटी
प्रदेश का एक मात्र सरकारी आयुर्वेद संस्थान मे यूजी व पीजी शिक्षा के लिए सीटे घटना चिन्ता का विषय- डॉक्टर दिनेश कुमार

इन्टरेगेटड मैडीकल एशोसियेशन आयुस हिमाचल प्रदेश के राज्याध्यक्ष डॉक्टर दिनेश कुमार ने नेशनल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिकल साइंस (एनसीआईएमएस) द्वारा प्रदेश के एकमात्र सरकारी आयुर्वेद संस्थान राजीव गांधी पीजी आयुर्वेद महाविद्यालय पपरोला मे फेकल्टी की कमी के कारण यूजी (बीएएमएस )की दस व पीजी (एमडी)की तीन सीटें कम कर देने पर गहरी चिन्ता प्रकट करते हुए आयुर्वेद शिक्षा के लिए नकारात्मक कदम बताया ।
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविंदर सिंह सूक्खू और आयुष मन्त्री यादवेन्दर गोमा से समय रहते विषय पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है ताकि आयुर्वेद शिक्षा के लिए पूर्व से निर्धारित सीटो की संख्या यूजी की पैंसठ व पीजी की 53 सीटे मे कोई घटाव न हो और जिस कारण यह संकट आया उसे तुरंत प्रदेश सरकार दूर करे जिसमे आयुर्वेद महाविद्यालय मे टीचिंग की फैकल्टी के नियमित पद भरना मुख्यतः है जैसा कि मौजूद स्थिति मे टीचिंग फेकल्टी के रिक्त पदो पर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों द्वारा चलाना कोई स्थाई समाधान नही है ।



