बालूगंज, शिमला में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, स्वच्छता एवं हाइजीनिक मानकों में सुधार

शिमला। खाद्य सुरक्षा अनुभाग, नगर निगम शिमला द्वारा बालूगंज क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों/दुकानों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) डॉ. विजया एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुनील द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के दौरान आवश्यक स्वच्छता एवं सैनिटरी परिस्थितियों को बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के पश्चात खाद्य कारोबारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों की रसोई एवं कार्यस्थल की व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए गए हैं। साथ ही, निर्माण इकाइयों एवं रसोईघरों में स्वच्छता एवं हाइजीनिक परिस्थितियों को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य कारोबारियों के इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा गया कि खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर परिस्थितियों का होना उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के अनुपालन की नियमित रूप से निगरानी की जाएगी।

