ब्रेकिंग-न्यूज़

नौहराधार खंड की छात्राओं की खेल कूद प्रतियोगिता का पुनर धार में शुभारंभ

No Slide Found In Slider.

 

19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की नौहराधार खंड की तीसरी खंड स्तरीय प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ पंचायत समिति सदस्य जोगिंदर सिंह जी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता प्रभारी मधु पुंडीर एवं सह प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में नोहरधार खंड के विभिन्न विद्यालयों की लगभग 150 छात्राएं भाग ले रही हैं। बेशक ही नौहराधार खंड की यह प्रतियोगिता पुनर धार में पहली बार आयोजित हो रही हैं परंतु जिस गर्मजोशी के साथ स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों, स्टाफ , विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्राम वासियों द्वारा खिलाड़ियों तथा विभिन्न विद्यालयों से पधारे शिक्षकों का स्वागत किया गया यह ऐतिहासिक है। विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दूरदराज के इस विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन निश्चित रूप से एक चुनौती भरा था परंतु स्थानीय ग्राम पंचायत एवं समस्त ग्राम वासियों का अभूतपूर्व सहयोग विद्यालय परिवार तथा विद्यालय प्रबंधन समिति को मिलने से यह आयोजन सफलता से संपूर्ण होगा एसी उन्हें आशा हे। मुख्यातिथि जोगेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों का खेल को उच्च भावना से इस प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close