सम्पादकीय

एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026 में समर्थ अत्री का शानदार प्रदर्शन

No Slide Found In Slider.

एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026 में समर्थ अत्री का शानदार प्रदर्शन

No Slide Found In Slider.

 

एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026 का आयोजन 17 से 20 अगस्त, 2026 तक देहरादून में किया गया। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एशिया के 14 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

भारत के विभिन्न राज्यों से भी खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। हिमाचल प्रदेश के लगभग 11 खिलाड़ियों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें ऑकलैंड हाउस स्कूल, बॉयज एंड गर्ल्स के दो विद्यार्थी भी शामिल थे।

इनमें ऑकलैंड हाउस स्कूल के कक्षा 10 के छात्र समर्थ अत्री ने जूनियर-बी पुरुष वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया। समर्थ ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया में कुल 22वां स्थान हासिल किया।

No Slide Found In Slider.

समर्थ अत्री को इस प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ में 2 मिनट 51 सेकेंड का शानदार समय दर्ज किया। उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया तथा एशिया में 21वां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 1000 मीटर स्पर्धा में 1 मिनट 49 सेकेंड का प्रभावशाली समय दर्ज किया और एशिया में 27वां स्थान प्राप्त किया। 500 मीटर स्पर्धा में भी समर्थ ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एशिया में 16वां स्थान हासिल किया और क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे।

समर्थ अत्री का इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन ऑकलैंड हाउस स्कूल, हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। एशिया के विभिन्न देशों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए जूनियर बी वर्ग में कुल 22वां एशियाई स्थान प्राप्त करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

कक्षा 10 के छात्र समर्थ अत्री का यह प्रदर्शन उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि से ऑकलैंड हाउस स्कूल और प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close