माइंडफुलनेस आधारित जीवन कौशल’ पर दो दिवसीय कार्यशाला

समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश एवं भारती एयरटेल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में
‘ माइंडफुलनेस आधारित जीवन कौशल’ पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के सहयोग से भारती एयरटेल फाउंडेशन द्वारा हमीरपुर में ‘माइंडफुलनेस आधारित जीवन कौशल’ पाठ्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन 25 एवं 26 अगस्त 2026 को किया गया।
कार्यशाला में जिले के 6 खंडों से 12 रिसोर्स पर्सन , 24 सहभागी विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा 6 खंडों के खंड परियोजना अधिकारी (बीपीओ) शामिल हुए। प्रतिभागी आगामी समय में कक्षा 6 से 12 तक इस कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के प्रभावी संचालन हेतु भारती एयरटेल फाउंडेशन द्वारा आवश्यक तकनीकी एवं शैक्षणिक सहयोगिता प्रदान की गई ।
कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री नवीन कुमार, DDQC cum DPO एवं विशिष्ट अतिथि DDSE (Elem .) श्री कमल किशोर के द्वारा किया गया। इसके साथ ही डाइट प्रिंसिप श्री अनिल कौशल व डीएसएस श्री राजेश गौतम उपस्थित रहे। भारती एयरटेल फाउंडेशन की ओर से श्री संदीप गुप्ता प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर ,श्री सोहन लाल असिस्टेंट मैनेजर स्टेट पार्टनरशिप सहित अन्य टीम सदस्य भी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भावनात्मक जागरूकता, आलोचनात्मक चिंतन, सहानुभूति तथा लचीलापन जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल विकसित करना है, जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।
यह पहल शिक्षकों को आवश्यक दृष्टिकोण एवं शैक्षणिक उपकरण प्रदान कर कक्षा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को भावनात्मक रूप से सशक्त, आत्मविश्वासी एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



