बालूगंज में स्वास्थ्य जांच शिविर, 125 सफाई मित्रों-कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

बालूगंज में स्वास्थ्य जांच शिविर, 125 सफाई मित्रों-कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

दिनांक: 13 अगस्त 2026
बालूगंज, शिमला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), शिमला एवं नगर निगम शिमला के संयुक्त तत्वावधान में सफाई मित्रों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान नगर निगम शिमला के 15 वार्डों से आए कुल 125 सफाई मित्रों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में Totu, Krishna Nagar, Boileauganj ,Annadale, kaithu, Kachighattti, summer hill , tuti kandi, chhota shimla, Ruldubhatta, phagli, Sangit, panthaghati, Majhait तथा jhakhu वार्डों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर में 6 डॉक्टर, 1 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा 12 आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान कर्मचारियों के स्वास्थ्य की आवश्यक जांच की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस में कर्मचारियों का B P , shuger Haemoglobin का चेकअप किया गया। चिकित्सकीय टीम द्वारा कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सजग रहने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए।
इस स्वास्थ्य जांच शिविर का मुख्य उद्देश्य नगर निगम के सफाई मित्रों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच करना तथा उन्हें समय पर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाना रहा।
स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा सफाई मित्रों एवं कर्मचारियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।



