ब्रेकिंग-न्यूज़

HGTU को स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री से मंहगाई भत्ते की बड़ी घोषणा की मांग-नरोत्तम वर्मा

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

प्रदेश के कर्मचारियों को आजादी के जश्न के मौके पर राज्य सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं। खासकर महंगाई भत्ता और लंबित एरियर मिलने की कर्मचारियों को आस है। लिहाजा हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने माननीय मुख्यमंत्री से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महंगाई भत्ता और लंबित एरियर का भुगतान की घोषणा करने की मांग है।

ashb advt_page-0001

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरोत्तम वर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री ने अपनी इच्छा शक्ति के आधार पर कर्मचारियों की ओपीएस बहाल की है। जिसके लिए सभी कर्मचारी सीएम के हमेशा आभारी रहेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री इसी तरह अपने कर्मचारियों के लंबित 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता और एरियर का भुगतान करने की घोषणा करेंगे।

No Slide Found In Slider.

नरोत्तम वर्मा का कहना है कि प्रदेश का किसी भी श्रेणी का कर्मचारी कर्ज के बोझ तले दबा होता है और उसे सिर्फ डीए आदि वित्तीय लाभ मिलने से वेतन बढ़ने की आस रहती है। एच जी टी यू के अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों ने सरकार की वित्तीय स्थिति के मध्यनजर मुख्यमंत्री के आग्रह पर सब्र और इंतजार किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पूरी उम्मीद है कि स्वतंत्रता दिवस पर इस बार मुख्यमंत्री कर्मचारियों की मांग को पूरा करके डीए की घोषणा करेंगे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close