ब्रेकिंग-न्यूज़

15 अगस्त पर कर्मचारियों को लंबित 15 फीसदी डीए और एरियर देने की मांग

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिमला। आईजीएमसी एवं दंत महाविद्यालय कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से 15 अगस्त के अवसर पर कर्मचारियों के लंबित 15 फीसदी महंगाई भत्ते (डीए) और एरियर का भुगतान करने की मांग उठाई है।

ashb advt_page-0001

संघ के अध्यक्ष हरिन्द्र सिंह मेहता, महामंत्री हनीश ठाकुर, उपप्रधान विवेक, कोषाध्यक्ष अरविंद पाल सहित भीष्म और भवनेश ने संयुक्त बयान में कहा कि प्रदेश का कर्मचारी चाहे किसी भी श्रेणी में कार्यरत हो, वह विभिन्न प्रकार के ऋणों के बोझ तले दबा हुआ है। ऐसे में डीए और अन्य वित्तीय लाभ मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिल सकती है।

No Slide Found In Slider.

हरिन्द्र सिंह मेहता ने कहा कि कर्मचारियों ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के आग्रह पर अब तक धैर्य बनाए रखा है। कर्मचारियों को मुख्यमंत्री पर पूरा विश्वास है कि 15 अगस्त से प्रदेश सरकार लंबित डीए और एरियर का भुगतान कर कर्मचारियों की लंबित वित्तीय देनदारियों के भुगतान की शुरुआत करेगी।

इस मांग का समर्थन करते हुए नर्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष शीतल श्रीवास्तव, महामंत्री ममता भारद्वाज, पुष्पा, लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के प्रधान राजन, महामंत्री चमन, राजेश रोका, अरविंद डोगरा, हितेंद्र चौहान, वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कपूर जिस्टू, राजेश भारद्वाज, गिरीश, सन्नी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के महामंत्री अनिल, रेडियोलॉजी एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र, अमित और चित्ररंजन ने भी मुख्यमंत्री से लंबित डीए और एरियर का भुगतान करने का आग्रह किया है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close