ब्रेकिंग-न्यूज़

आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा: महासंघ

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिमला, 10 अगस्त:

ashb advt_page-0001

आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ ने निजी कंपनियों की मनमानी और कर्मचारियों के शोषण पर कड़ा विरोध जताया है। महासंघ का आरोप है कि विभिन्न विभागों में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों पर जबरन ‘स्वीकृति पत्र’ पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया जा रहा है और हस्ताक्षर न करने पर वेतन रोकने की धमकी दी जा रही है।

No Slide Found In Slider.

महासंघ के अध्यक्ष कमल चौहान ने कहा कि सरकार के आदेशों के अनुसार आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन हर महीने की 7 तारीख से पहले जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने कंपनियों के इस रवैये पर तुरंत अंकुश लगाने की मांग की।

महासंघ ने जबरन पत्रों पर हस्ताक्षर करवाने की प्रक्रिया रोकने और कर्मचारियों का वेतन समय पर जारी करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो महासंघ कंपनियों के खिलाफ आंदोलन करेगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close