ब्रेकिंग-न्यूज़

निहरी हिल्स ट्रांसपोर्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी चौकी की नई कार्यकारिणी गठित

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

चौकी। निहरी हिल्स ट्रांसपोर्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी चौकी की बैठक प्रधान हेम चंद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा सोसाइटी की नई कार्यकारिणी का गठन रहा।

बैठक में सर्वसम्मति से गोपाल शर्मा को नया प्रधान, घनश्याम को उपप्रधान और कर्म सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा जय कुमार, सेवक राम, प्रेम सिंह और घनश्याम को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

नवनियुक्त प्रधान गोपाल शर्मा ने कहा कि आगामी समय में सोसाइटी के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार और कार्यकारिणी के साथ बेहतर तालमेल स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में सोसाइटी के भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close