ब्रेकिंग-न्यूज़

शूटिंग के बीच फोन की घंटी… और मिली जान से मारने की धमकी!

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिमला। हिमाचली पहाड़ी सीरीज की शूटिंग के दौरान एक हिमाचली गायक को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर कलाकार बिकी राजटा  ने पुलिस थाना कोटखाई के एसएचओ को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में कलाकार ने आरोप लगाया है कि वह हिमाचली पहाड़ी सीरीज की शूटिंग के सिलसिले में शिमला आया हुआ था। इसी दौरान 29 जुलाई 2026 को उसे एक व्यक्ति का फोन आया। आरोप है कि फोन पर संबंधित व्यक्ति ने उसे कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

कलाकार का आरोप है कि उसे धमकी देते हुए कहा गया कि यदि वह दोबारा शूटिंग के लिए शिमला क्षेत्र में आया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। शिकायत में फोन नंबर का भी उल्लेख किया गया है।

शूटिंग के बीच आई इस कथित धमकी ने कलाकार को चिंता में डाल दिया है। कलाकार ने पुलिस से मामले की जांच करने के साथ ही धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close