शिमला में डाक कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

शिमला। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य विभाग, शिमला द्वारा डाक सर्कल के कर्मचारियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच एवं टीबी स्क्रीनिंग शिविर का सफल आयोजन किया गया।

यह शिविर हिमाचल प्रदेश सर्कल कार्यालय, एस.डी.ए. कॉम्प्लेक्स, कसुम्पटी में आयोजित किया गया के अनुसार, शिविर का आयोजन NHMHP-RNTCONGO/1/2020 के संदर्भ में 25 जून 2026 के निर्देशों के अनुपालन में किया गया।
विभाग ने डाक सर्कल के कल्याण एवं खेल विभाग द्वारा नामित नोडल अधिकारी से समन्वय कर तिथि व व्यवस्थाएं तय कीं गई और इसके अनुसार चिकित्सकों, लैब तकनीशियनों जिला से ICTC टीम तथा टीबी बिभाग से डॉ बनीत लखनपल (जिला क्षय रोग अधिकारी) विशेष मेडिकल टीम ने उपरोक्त शिवर में 158 कर्मचारियों का स्वास्थ्य जाँच कर निदान औऱ उपचार किया ।
शिविर में कुल 158 डाक कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें बीपी, शुगर ,64 CY-TB सहित 97 X-RAY सामान्य परीक्षण हुए। सभी 158 कर्मचारियों की टीबी के लक्षणों के लिए स्क्रीनिंग भी की गई। लक्षण पाए जाने पर 8 कर्मचारियों के बलगम के नमूने TrueNat/CBNAAT जांच के लिए भेजे गए।


