ब्रेकिंग-न्यूज़

जिला कांगड़ा के विद्यार्थियों से ‘माई भारत’ इंटेंसिव रजिस्ट्रेशन ड्राइव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

No Slide Found In Slider.

 

जिला एनएसएस समन्वयक एवं प्रोग्राम अधिकारी एन एस एस रा व् मा पा कथोग जिला कांगड़ा श्री रजनीश कुमार ने जिला कांगड़ा के सभी विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों, शिक्षण संस्थानों एवं युवाओं से 1 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक चलाए जा रहे ‘माई भारत’ इंटेंसिव रजिस्ट्रेशन ड्राइव में अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करवाने का आह्वान किया है।

No Slide Found In Slider.

उन्होंने कहा कि ‘माई भारत’ पोर्टल भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से युवाओं को स्वयंसेवा, नेतृत्व विकास, कौशल संवर्धन, सामुदायिक सेवा तथा विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भागीदारी के अवसर प्राप्त होते हैं। इस पोर्टल पर पंजीकरण कर युवा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों से जुड़ सकते हैं तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

No Slide Found In Slider.

श्री रजनीश कुमार ने जिला कांगड़ा के सभी एनएसएस इकाइयों से इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देते हुए सभी पात्र विद्यार्थियों एवं युवाओं का अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

उन्होंने यह भी बताया कि ‘माई भारत कांगड़ा’ के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भी पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी 27 जुलाई 2026 तक इन कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन कार्यक्रमों के जिला स्तरीय राउंड 27 जुलाई 2026 को धर्मशाला स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे समय रहते माई भारत पोर्टल पर अपना पंजीकरण पूर्ण करें, विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लें तथा अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला कांगड़ा का नाम गौरवान्वित करें।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close