ब्रेकिंग-न्यूज़

UPDATE: लूज मोशन से गिरा था बीपी, अब पूरी तरह स्वस्थ

सांसद हर्ष महाजन की तबीयत बिगड़ने के बाद राहत

No Slide Found In Slider.

शिमला: जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर भारतीय जनता पार्टी के धरने के दौरान सांसद Harsh Mahajan की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मीडिया से बातचीत के तुरंत बाद उन्हें असहज महसूस हुआ, जिसके बाद एहतियातन उन्हें Indira Gandhi Medical College and Hospital (आईजीएमसी) ले जाया गया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

वरिष्ठ चिकित्सकों ने बताया है कि जांच में सामने आया कि  लूज मोशन (दस्त) होने के कारण उनका रक्तचाप (बीपी) अचानक गिर गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनके हृदय और मस्तिष्क से संबंधित सभी आवश्यक जांचें कीं, जिनकी रिपोर्ट सामान्य (ओके) आई।

इस बीच सांसद हर्ष महाजन ने स्वयं भी अपना स्वास्थ्य अपडेट साझा करते हुए कहा कि अब उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने सभी शुभचिंतकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का कुशलक्षेम पूछने तथा शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।डॉक्टरों की निगरानी में प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close