ब्रेकिंग-न्यूज़

बड़ी ख़बर : स्कूल के बाद जनगणना नहीं’—शिक्षक संघ ने सरकार को दी दो टूक चेतावनी

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

राजकीय सी० एण्ड वी० अध्यापक संघ के राज्य प्रधान शेर सिंह ठाकुर महिला मोर्चा प्रधान कान्ता ठाकुर, महासचिव होशियार सिंह, वित्त महासचिव दिलीप कुमार, वरिष्ठ उप प्रधान भगत राम, दीप राम चंदेल सहित समस्त राज्य कार्यकारिणी तथा सभी जिलों के प्रधान जिला हमीरपुर के प्रधान सुरेन्द्र कुमार, जिला बिलासपुर के प्रधान रवि कांत, जिला शिमला के प्रधान विनोद चौहान, जिला सोलन के प्रधान जीत रघुवंशी, जिला कुल्लू के प्रधान ओमप्रकाश, जिला सिरमौर के प्रधान संदीप नेगी, जिला चम्बा के प्रधान संजय कुमार, जिला लाहौल स्पीति के प्रधान अशोक कुमार तथा सभी जिलों की जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने एक सुर में जिला चम्बा के उपायुक्त द्वारा जनगणना के संदर्भ में शिक्षकों द्वारा विद्यालय समय के अतिरिक्त समय में फील्ड कार्य पूरा करने के आदेशों की कड़ी निंदा तथा तमाम कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताया है। क्योंकि जनगणना के प्रथम और द्वितीय चरण में सभी जनगणना प्रगणकों तथा पर्यवेक्षकों को घर – घर जाना पड़ेगा तथा इसके लिए उन्हें हो सकता है अनेकों बार एक ही घर में वांछित जानकारी न मिलने तक जाना पड़ेगा तथा हिमाचल के सभी जिलों के गांवो की भौगोलिक स्थिति भयानक और जोखिम भरी है । जिसे उचित और उपयुक्त समय में ही पूरा किया जा सकेगा। अतः राजकीय सी० एण्ड वी० अध्यापक संघ के सभी पदाधिकारियों ने राज्य जनगणना निदेशक व शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार से निवेदन किया है कि शिक्षकों की समस्याओं को समझते हुए पूर्व की भान्ति जो गाइडलाइन निर्देशित हैं उनके अनुरूप ही शिक्षकों से जनगणना का काम पूरा करवाया जाए। क्योंकि एक साथ दो काम वो भी जनगणना जैसा महत्वपूर्ण कार्य व बच्चों की पढ़ाई का काम एक साथ नहीं हो सकता। संघ ने सुझाव दिया अगर विभाग को सच में बच्चों की पढ़ाई की इतनी ही चिंता है तो फिर शिक्षकों को जनगणना में न लगाकर उन्हें स्कूलों में पढ़ाने दें तथा अन्य विभागों के कर्मचारियों या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एन जी ओ से भी यह काम पूरा करवा सकते हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि तुगलकी फरमान किसी भी कीमत में स्वीकार नहीं किए जा सकेंगे।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close