विविध

विभागीय परीक्षा 14 से 23 फरवरी को आयोजित

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के अधीन नियमित आधार पर सेवाएं प्रदान कर रहे पात्र अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए विभागीय परीक्षा का आयोजन 14 से 23 फरवरी, 2022 तक किया जाएगा।

ashb advt_page-0001

 

 

 

उन्होंने बताया कि यह परीक्षाएं भारतीय प्रशासनिक सेवाएं, हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं, तहसीलदार/नायब तहसीलदार, भारतीय वन सेवाएं/हिमाचल प्रदेश वन सेवाएं के अधिकारियों, अन्य सभी राजपत्रित अधिकारियों और पात्र अराजपत्रित अधिकारियों (अधीक्षक वर्ग-2 और वरिष्ठ सहायक) तकनीकी और गैर-तकनीकी, राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग के आबकारी और कराधान निरीक्षक, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के (वर्ग-2 अधिकारी/कर्मचारी), हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड निगम के अभियन्ता अधिकारियों (सिविल/इलैक्ट्रिकल/मैकेनिकल), हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन विभाग के सहायक अभियन्ताओं (सिविल/वरिष्ठ प्रबंधक) और राजस्व विभाग के पटवारियों के लिए विभागीय कानूनगो परीक्षा आयोजित की जा रही है।

No Slide Found In Slider.

 

 

 

प्रवक्ता ने बताया कि केवल पेपर नम्बर-1 (वित्तीय प्रशासन) परीक्षा में भाग लेने वालेे उम्मीदवारों की सुविधा के लिए राजकीय महाविद्यालय संजौली, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी में भी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अन्य सभी विषयों की परीक्षाएं राजकीय महाविद्यालय संजौली शिमला में ही आयोजित की जाएंगी।

 

 

 

उन्होंने यह भी बताया कि जो उम्मीदवार विभागीय परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन 1 दिसम्बर, 2021 से 31 दिसम्बर, 2021 तक जमा करवा सकते हैं। प्रार्थियों द्वारा किए गए आवेदन तभी मान्य होंगे जब उन्हें विभाग द्वारा अनुमोदित किया जाएगा। विभागाध्यक्ष प्रार्थियों द्वारा किए गए आवेदनों को 10 जनवरी, 2022 तक अनुमोदित कर पाएंगे और इसके उपरान्त विभागाध्यक्ष की विंडो स्वतः ही बंद हो जाएगी।

 

 

 

उन्होंने बताया कि आवेदन फाॅर्म हिपा की वेबसाइट www.hipashimla.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close