शिक्षा

शिमला के सेक्रेड हार्ट स्कूल में शानदार परीक्षा परिणाम, पूर्वी सिंह बनी टॉपर

मेहनत और लगन का परिणाम: सेक्रेड हार्ट स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिमला के सेक्रेड हार्ट स्कूल में शानदार परीक्षा परिणाम, पूर्वी सिंह बनी टॉपर

ashb advt_page-0001

शिमला के सेक्रेड हार्ट स्कूल में शानदार परीक्षा परिणाम, पूर्वी सिंह बनी टॉपर

सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, ढली, शिमला को यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि कक्षा दसवीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट रहे हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों ने न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में उच्च अंक प्राप्त किए हैं, बल्कि अनुशासन, परिश्रम एवं समर्पण का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

No Slide Found In Slider.

इस वर्ष विद्यालय का कुल परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें पूर्वी सिंह 96.2 % अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, एरिक चौहान ने 95% के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया लक्षिका घुंटा ने 90.6% के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया राशिल चौहान ने 90.2 के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया और आराध्या शिट्टा ने 89.6 प्रतिशत के साथ छठा स्थान प्राप्त किया।अनेक विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अभिभावकों का नाम रोशन किया। विशेष रूप से, कई छात्रों ने विभिन्न विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, ढली, शिमला अपने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close