शिक्षा

CBSE स्कूलों में SMC शिक्षकों को लेकर बड़ा प्रस्ताव

CBSE स्कूलों में SMC शिक्षकों के बनाए रखने का प्रस्ताव, शिक्षा निदेशालय ने भेजी सिफारिश

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

हिमाचल प्रदेश में CBSE स्कूलों में कार्यरत SMC (स्कूल प्रबंधन समिति) शिक्षकों को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव सामने आया है। शिक्षा निदेशालय ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर इन शिक्षकों को अस्थायी रूप से बनाए रखने की सिफारिश की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश के 151 CBSE स्कूलों में से 33 स्कूलों में 78 SMC पीरियड बेस्ड शिक्षक कार्यरत हैं। हालांकि, इन शिक्षकों के स्थायी रूप से बनाए रखने के लिए अभी तक कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। साथ ही, इन्हें CBSE स्कूलों के लिए आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट में शामिल होने की अनुमति भी नहीं दी गई थी।
ऐसे में शिक्षा निदेशालय ने सुझाव दिया है कि नियमित शिक्षकों की नियुक्ति तक इन SMC शिक्षकों को अस्थायी व्यवस्था के रूप में CBSE स्कूलों में रखा जाए। नियमित शिक्षकों के जॉइन करने के बाद इन SMC शिक्षकों को नजदीकी स्कूलों में स्थानांतरित किया जा सकता है।
इसके अलावा, यह भी प्रस्तावित किया गया है कि जो SMC शिक्षक पात्रता हासिल कर चुके हैं और विभाग में जॉब ट्रेनी के रूप में नियुक्त हो रहे हैं, उन्हें प्रस्तावित 150 CBSE स्कूलों के लिए CBSE सब-कैडर टेस्ट में बैठने की अनुमति दी जाए। SMC-LDR (लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट) के तहत टेस्ट पास करने के बाद इन शिक्षकों को CBSE स्कूलों में जॉब ट्रेनी के रूप में नियुक्त किया जा सकता है।
शिक्षा निदेशालय ने इस पूरे मामले को सरकार के समक्ष विचार और मंजूरी के लिए प्रस्तुत कर दिया है। अब इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय सरकार द्वारा लिया जाएगा।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close