विविध

शाबाश : सायरी के सुनाक्षी और धीरज ने उत्तीर्ण की छात्रवृत्ति चयन परीक्षा

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सायरी सोलन के दो होनहार विद्यार्थियों का चयन हाल ही में आयोजिय राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) में छात्रवृत्ति हेतु हुआ है। वर्तमान में नौवीं कक्षा के सुनाक्षी कश्यप (सुपुत्री गोपीचंद व शीला) और धीरज (सुपुत्र प्रेमचंद व सरिता) ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए परीक्षा उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की है। इन दोनों को इस योजना के अंतर्गत अब बारह हज़ार प्रति वर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य आत्मा रंजन ने इन दोनों विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और मार्गदर्शक शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि हमारी प्रिय विद्यार्थी सुनाक्षी विशेष सक्षम श्रेणी की छात्रा है लेकिन पढ़ाई और साथ ही अन्य गतिविधियों में भी हमेशा श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनती रही है।

ashb advt_page-0001

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close