विविध

एक दिन में करोड़ो लोगों को टिका लगा कर बनाएं रिकॉर्ड

भारत आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर अग्रसर है : कश्यप 

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सम्पन्न हुई। इस बैठक में हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

ashb advt_page-0001

उन्होंने कहा की जबसे जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने है यह पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की गई जैसे भारत का टिकाकरण अभियान जो कि दुनिया का सबसे बड़ा अभियान है, हमने एक दिन में करोड़ो लोगों को टिका लगा कर रिकॉर्ड बनाए है।

उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड समय भारत मे 2 कोविड वैक्सीन का निर्माण किया गया है एसा पहली बार हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के बारे में सोच और सभी को मुफ्त राशन आगामी छट्ठ पूजा तक देने का निर्माण किया।

उन्होंने कहा कि मास्क बनाने में,  वेंटिलेटर बनाने में,  ऑक्सीजन, बिस्तर बनाने ने रेकॉर्ड बनाने है।

आज भारत आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया गया।

No Slide Found In Slider.

उन्होंने कहा की भारत वर्ष में 10 करोड़ से ज़्यादा लोगों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना का लाभ हुआ है, हर साल 6000 रु किसान सम्मान निधि किसानों के खाते में पहुंच रही है। आज भारत भ्राताचार मुक्त है, यह केवल मोदी के शासनकाल में मुमकिन था।

उन्होंने कहा कि 5 राज्यों में चुनाव आने वाले है , इसको लेकर चुनावी रणनीति तय की गई। बैठक में उपचुनावो को लेकर भी चर्चा की गई।

उन्होंने कहा की कोविड के समय भी भजापा ने जन सेवा के आयाम स्थापित किए।

उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों में सभी कमियों को पूरी करते हुए 2022 के चुनवों के लिए भाजपा तैयार है और हम आने लक्ष्य पर अटल है।

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं संगठन महामंत्री पवन राणा शिमला भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर से जुड़े।

इनके साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टंडन चंडीगढ़ और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली से जुड़े।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close