शिक्षा

आरकेएमवी शिमला में रोड सेफ्टी क्लब का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, छात्राओं को किया सम्मानित

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

आरकेएमवी शिमला में रोड सेफ्टी क्लब का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, छात्राओं को किया सम्मानित

ashb advt_page-0001

शिमला, 6 मार्च 2026 — राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा शुक्रवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ. सुरेंद्र शर्मा रहे।

कार्यक्रम में रोड सेफ्टी क्लब की संयोजक डॉ गीता शर्मा व क्लब के अन्य सदस्य और महाविद्यालय की छात्राएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। वहीं संयोजक डॉ गीता शर्मा ने शिमला में बढ़ती जनसंख्या, और सड़कों पर अवैध पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को लेकर कुछ आंकड़े बताए और छात्राओं को अवगत करवाया । इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब द्वारा वर्ष भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।

No Slide Found In Slider.

जिन छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया, उन्हें मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

आरकेएमवी शिमला में रोड सेफ्टी क्लब का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, छात्राओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा। समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close