विविध

विज्ञान प्रश्नोत्तरी और मॉडल प्रदर्शनी से गूंजा विद्यापीठ हिलग्रोव स्कूल

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

विद्यापीठ हिलग्रोव स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिक चेतना का संचार
शिमला। विद्यापीठ हिलग्रोव स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हिमालयी वन अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच, वन संरक्षण और सतत विकास के महत्व से अवगत कराया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी और मॉडल प्रदर्शनी से गूंजा विद्यापीठ हिलग्रोव स्कूल
कार्यक्रम में हिमालयी वन अनुसंधान संस्थान के वन संरक्षण प्रभाग प्रमुख एवं वैज्ञानिक-एफ डॉ. पवन कुमार तथा तकनीकी सहायक राजिंदर पाल तथा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। डॉ. पवन कुमार ने कहा कि विज्ञान केवल विषय नहीं, बल्कि तार्किक और विवेकपूर्ण सोच का माध्यम है। डॉ. राजिंदर पाल ने अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी, पोस्टर प्रदर्शनी, विज्ञान मॉडल प्रस्तुति एवं शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यापीठ समूह के निदेशक डॉ. रमेश शर्मा एवं ई. रविंदर अवस्थी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सरोज चौहान ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close