विविध

हिमाचल सचिवालय में कर्मचारियों का बड़ा ऐलान! 220 पद भरने से लेकर ‘फाइव डे वीक’ तक उठीं जोरदार मांगें

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिमला | 10 फरवरी 2026
हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन की आज आयोजित आम सभा में कर्मचारियों ने सरकार के सामने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई। यह बैठक संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह (मियां) की अध्यक्षता में सचिवालय आर्म्सडेल भवन के प्रांगण में आयोजित की गई।

ashb advt_page-0001

बैठक में सैकड़ों कर्मचारियों की मौजूदगी के बीच नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई और कर्मचारियों की समस्याओं को मंच के माध्यम से सरकार व प्रशासन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

No Slide Found In Slider.

 ये हैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

🔹 सचिवालय में लंबे समय से खाली पड़े 220 पदों को तुरंत भरा जाए।
🔹 डेली/कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों का नियमितीकरण दो चरणों में किया जाए।
🔹 सचिवालय, लोक सेवा आयोग, निदेशालय व प्रोटोकॉल में कार्यरत कर्मचारियों को सेक्रेटेरियल पे दी जाए।
🔹 जिन अनुभागों में काम का बोझ अधिक है, वहां अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती हो।
🔹 ऑनलाइन-ऑफलाइन कार्य प्रणाली को सरल बनाया जाए ताकि कर्मचारियों को असुविधा न हो।
🔹 सभी अनुभागों में हाई-स्पीड कंप्यूटर, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जाए।
🔹 सचिवालय कैंटीन की गुणवत्ता में सुधार किया जाए।
🔹 केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश में भी ‘फाइव डे वीक’ लागू किया जाए, जिससे ईंधन, बिजली की बचत के साथ कर्मचारियों का वर्क-लाइफ बैलेंस बेहतर हो।

आंदोलन के संकेत

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि इन मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन सरकार पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन का रास्ता भी अपना सकता है।

इस मौके पर महासचिव विजेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव सहित बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close