ब्रेकिंग-न्यूज़विविध

हिमाचल में 5G ट्रायल : दूरसंचार विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश में 26 गीगाहर्ट्ज़ बैंड पर 5G सेवाओं का परीक्षण शुरू

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

हिमाचल प्रदेश में 5G सेवाओं के मानक अनुरूप संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से
Department of Telecommunications (दूरसंचार विभाग), हिमाचल प्रदेश द्वारा 26 गीगाहर्ट्ज़ बैंड पर 5G सेवाओं से संबंधित रोलआउट परीक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस में अपर महानिदेशक दूरसंचार, हिमाचल प्रदेश, श्री अनिल कुमार गुप्ता तथा सहायक महानिदेशक (अनुपालन) श्री नीरज के द्वारा ऊना और हमीरपुर शहर में 26 गीगाहर्ट्ज़ बैंड पर शुरू की गई 5G सेवा का विस्तृत परीक्षण किया गया । दूरसंचार कंपनी Bharti Airtel द्वारा हिमाचल प्रदेश में 26 गीगाहर्ट्ज़ बैंड में 5G सेवा प्रारंभ की गई है। जिनके माध्यम से 5G नेटवर्क का विस्तार कर डिजिटल कनेक्टिविटी को और
अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। परीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि 5G सेवाएं पूर्णतः
तकनीकी मानकों के अनुरूप संचालित हो रही हैं, ताकि उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता और
विश्वसनीय सेवा उपलब्ध कराई जा सके। कुल मिलाकर, एयरटेल द्वारा 26 गीगाहर्ट्ज़ बैंड में 5G सेवा
का शुभारंभ और ऊना व हमीरपुर में दूरसंचार विभाग द्वारा की गई रोलआउट परीक्षण हिमाचल
प्रदेश के डिजिटल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो राज्य को आधुनिक और तकनीक-
सक्षम बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close