विशेष

डॉक्टर का पक्ष भी सुने सरकार

स्कूल प्रवक्ता संघ ने IGMC शिमला की घटना पर निष्पक्ष जांच की मांग की

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

आईजीएमसी शिमला में हाल ही में हुई मारपीट की घटना को लेकर स्कूल प्रवक्ता संघ ने प्रदेश सरकार से निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। संघ ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मरीज के प्रति संघ की पूरी संवेदना है।
संघ के राज्य अध्यक्ष अजय नेगी एवं महासचिव इंदर सिंह ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा कि इस प्रकरण में किसी एक पक्ष, विशेषकर संबंधित डॉक्टर के विरुद्ध एकतरफा कार्रवाई न्यायसंगत नहीं होगी। सरकार को चाहिए कि वह संबंधित डॉक्टर का पक्ष भी पूरी तरह सुने तथा दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही किसी प्रकार की कार्रवाई करे, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
संघ के मुख्य संरक्षक लोकेंद्र नेगी, चेयरमैन सुरेन्द्र पुंडीर, कार्यकारी अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना तथा वाइस चेयरमैन राकेश भारद्वाज ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच से ही न्याय सुनिश्चित हो सकता है और किसी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होगा।
स्कूल प्रवक्ता संघ ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो तथा निर्दोष व्यक्तियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close