विविध

उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 68 स्थानों पर रैलियों को संबोधित किया : कश्यप 

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में ली बैठक में सभी विभागों के कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

ashb advt_page-0001

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने बताया की उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 68 स्थानों पर रैलियों को संबोधित किया है, पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने 40 स्थानों में रैलियों को संबोधित किया, अनुराग ठाकुर ने 10 रैलियों को, पार्टी के प्रदेश के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने 24, पार्टी के सहप्रभारी संजय टंडन जी ने 21 रैलियों को संबोधित किया है।

No Slide Found In Slider.

उन्होंने कहा जयराम ठाकुर की सरकार कर्मचारी मित्र सरकार है और भारतीय जनता पार्टी का सदैव यह मत रहा है कि कर्मचारी प्रदेश की विकास की रीढ़ की हड्डी है इसलिए पार्टी कर्मचारी हितों और कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति सदा सकारात्मक रूख अपनाकर कार्य करती है। कर्मचारियों के पूरानी नई मांगों के प्रति सरकार सदैव सजग है और समाधान के प्रति सदा प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा हिमाचल सरकार ने समाज के गरीब वर्ग की चिंता करते हुए 356 करोड़ रूपये की योजना के माध्यम से सरकरी डिप्पुओं के माध्यम से आटा, चावल, 3 प्रकार की दालें, चीनी और खद्य तैल सस्तें दरों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।

हिमाचल के चार उपचुनाव में हमारे प्रदेश के सभी स्टार प्रचारकों ने सघन रैलियों के माध्यम से पार्टी का दृष्टिकोण और पार्टी की सरकार कि योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close