विविध

मास्टर ट्रेनर सोनिका ने कथोग स्कूल में छात्रों को आर्ट एंड क्राफ्ट की दी जानकारी

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

मतियाना। ठियोग-

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

मतियाना ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कथोग में (SUPW) सोसाइटी यूजफुल प्रोडक्टिव वर्क के मास्टर ट्रेनर सोनिका ने नवमी से 12वीं कक्षा की छात्राओं को आर्ट एंड क्राफ्ट के बारे में जानकारी दी। ड्राइंग मास्टर प्रेमदीप कटोच की देखरेख में आर्ट एंड क्राफ्ट के प्रोडक्ट तैयार कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित भी किया।
प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप चौहान ने बच्चों की ओर से तैयार किए प्रोडक्ट्स को खूब सराहा। मास्टर ट्रेनर सोनिका ने बताया कि (SUPW) सोसाइटी यूजफुल प्रोटेक्टिव वर्क एक शैक्षणिक अवधारणा है जो छात्रों को समाज के लिए उपयोगी काम और सामुदायिक सेवा में शामिल करती है। इस अवसर पर अन्य अध्यापक सोहनलाल, नरेश कुमार, ओम प्रकाश जस्टा, मनोज अत्री और कंवर सिंह मौजूद रहे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close