विविध

विधायक पर लगाए गए संगीन आरोपों के खिलाफ आज महिला आयोग को ज्ञापन सौंपा गया

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने आज बीजेपी विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रही युवती द्वारा विधायक पर लगाए गए संगीन आरोपों के खिलाफ आज महिला आयोग को ज्ञापन सौंपा ।ज्ञापन के माध्यम से महिला समिति ने मांग की है कि तुरंत भाजपा विधायक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जिस तरह की शब्दावली भाजपा के विधायक इस्तेमाल कर रहे हैं जिसमें वह कह रह है कि यह लड़की नशा करके बात कर रही है युवती पहले भी विधायक के ऊपर संगीन आरोप लगा चुकी है परन्तु उस समय भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की और युवती को न्याय नहीं मिला उसके परिवार को सुरक्षा मिलनी चाहिए। साथ में विधायक हिन्दू मुस्लिम शब्दों का इस्तेमाल करके सांप्रदायिकता फैलाने का पूरा प्रयास कर रहे है ।
इसीलिए जनवादी महिला समिति मांग करती है कि युवती के मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। युवती और उसके परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई जाए और विधायक की विधानसभा की सदस्यता रद्द की जाए।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close