विविध

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना सेवानिवृत

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान का आयोजन

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की पद से सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज राज्य सचिवालय में सचिवालय प्रशासन विभाग द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रबोध सक्सेना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अपने गठन के उपरांत उल्लेखनीय विकास किया है। यह प्रदेश के लोगों, नेतृत्व, अधिकारियों, कर्मचारियों व सभी के सहयोग से संभव हुआ है। प्रदेश के अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन करते हैं। प्रदेश में मौसम कितना भी प्रतिकूल हो कर्मचारी हमेशा ही उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करते आए हैं।
अपने सेवाकाल के दौरान की स्मृतियां साझा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि हिमाचल के लोग बहुत मेहनतकश और ईमानदार हैं। हिमाचल में सेवा के दौरान हमेशा उन्हें अपने परिवार का अहसास हुआ। उन्होंने प्रदेश व प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत ने प्रबोध सक्सेना द्वारा दी गई अनुकरणीय सेवाओं की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने प्रबोध सक्सेना की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
सचिव, सचिवालय प्रशासन राकेश कंवर ने मुख्य सचिव का स्वागत किया।
इस अवसर पर सचिवालय प्रशासन ने सचिवालय से सेवानिवृत्ति पर अनुभाग अधिकारी उमेश, निरीक्षक मुरारी लाल व केयर टेकर रूपेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया और उनकी उल्लेखनीय सेवाओं की सराहना की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close