विविध

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर 16 अक्तूबर से 23 अक्तूबर 2021 तक चुनावी प्रवास पर

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

 

-उप चुनावों मे प्रचार हेतू प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर 16 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक प्रदेश की विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेगे और चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेगे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

उप चुनावों के लिए स्थापि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कंट्रोल रुम ने जानकारी देते हुये कहा है कि 16 अक्तूबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फतेहपुर विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उप चुनावों के सन्दर्भ में समीक्षा बैठकें करेगें और चुनाव सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश देगे। इस दिन उनका रात्रि विश्राम नुरपुर में रहेगा।

17 अक्तूबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फतेहपुर विधान सभा क्षेत्र में विधायक पवन काजल तथा कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया के साथ विभिन्न क्षेत्रों धौलपुर, नागर, टटवाली व पलाही में चुनावी सभाओं को सम्बोधिकत करेगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 19 व 20 अक्तूबर को अर्की विधान सभा क्षेत्र में करेगे चुनावी सभाएं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 19 व 20 अक्तूबर को अर्की विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी के साथ क्षेत्र की विभिन्न प्रचायतो में चुनावी सभाओं को सम्बाोधित करेगे।

No Slide Found In Slider.

21 अक्तूबर को प्रातः 11ः00 बजे कांग्रेस अध्यक्ष शिमला में कांग्रेस कार्यालय में कंट्रोल रुम के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेगे। इसी दिन दोपहर बाद 2ः30 बजे कांग्रेस कार्यालय में ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उप चुनावों के सन्दर्भ में समीक्षा बैठक करेगे।

22 व 23 अक्तूबर को कुलदीप सिंह राठौर जुब्बल-कोटखाई विधा सभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेगे।

22 व 23 अक्तूबर को कुलदीप सिंह राठौर जुब्बल-कोटखाई विधा सभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेगे। इस दौरान वे 22 अक्तूबर को जुब्बल-कोटखाई विधान सभा क्षेत्र के नावर क्षेत्र की पंचायतों में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ रोहड़े के विधायक मोहन लाल बा्रक्टा भी चुनाव प्रचार करेगे।

23 अक्तूबर को कांग्रेस अध्यक्ष जुब्बल-को  विधान सभा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर व रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा के साथ चुनावी सभाओं को सम्बोधिक करेगे। इस दौरान उनका रात्रि विश्राम हाटकोटी में रहेगा।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close