विविध

छोग टाली विद्यालय में हर्षौल्लास से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली में खराब मौसम के बावजूद भी शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने योग आसान कर इस दिवस में ओपचारिक भागीदारी दी। विद्यालय की शारीरिक शिक्षक राम लाल सूर्या ने विद्यार्थियों से योगासन, प्राणायाम तथा अनुलोम विलोम जेसी विभिन्न योग क्रियाओं को करवाया साथ ही इस बात पर विशेष जोर दिया कि स्वस्थ एवं निरोग शरीर के लिए नियमित योग अनिवार्य हैं । विद्यालय के प्रवक्ता रामानंद सागर, ललिता कुमारी , सुरेश ठाकुर, राजू राम शर्मा, अलका भलेइक, राम लाल ठाकुर ,प्रोमिला कुमारी ,ललिता कुमारी प्राची पंवार, ने भी विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास में भागीदारी दी तथा उनका हौंसला बढ़ाया। इस से पूर्व विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्य विजय कुमारी ने योग के महत्व तथा अंतरास्ट्रीय योग दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close