विविध

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए उपाय करने के निर्देश दिए

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

निर्वाचन विभाग, हिमाचल प्रदेश के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी.पालरासू ने कांगड़ा, सोलन, मण्डी, कुल्लू, शिमला, चम्बा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के जिला निर्वाचन अधिकारियों को मण्डी लोकसभा क्षेत्र तथा फतेहपुर, अर्की व जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के उप-निर्वाचन के दौरान प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए समुचित उपाय करने के निर्देश दिए हैं।

ashb advt_page-0001

 

उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचनों के दौरान वाहनों व लाउड स्पीकरों के प्रयोग के बारे में स्थाई अनुदेश पहले ही जारी किए हैं।

No Slide Found In Slider.

 

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए गठित समिति मंे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल होते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस समिति की बैठकें आयोजित करके आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के साथ-साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए प्रेरित करने को कहा है। इन निर्वाचनों के दौरान पुलिस विभाग व अधीनस्थ सम्बन्धित अधिकारियों को प्रदूषण के सम्बन्ध में भी वाहनों की नियमित जाॅंच करने और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए भी पर्याप्त उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close