ब्रेकिंग-न्यूज़

बड़ी खबर: सीबीएसई के हवाले करें हिमाचल में परीक्षा संचालन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड क़ो तुरंत प्रभाव से करे बंद

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड क़ो तुरंत बंद करने की मांग करते हुए हिमाचल प्रदेश मे सीबीएसई क़ो लागु कर देना चाहिए। शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के लाखो विद्यार्थियों के साथ धोखा किया है। आज हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली मजाक बन कर रही है। हर दिन नये नये कारनामें देखने क़ो मिल रहे है। जिस की वजह से पुरे देश मे जग हसाई हो रही है। क़क्षा 12 वीं के अंग्रेजी विषय के बाद लाहौल स्पीति और पांगी मे जो पेपर जिसमे फिजिक्स भी है उसके मार्क्स भी पुरानी आंसर की से चेक करने का मामला सामने आया है। आखिर बोर्ड कब नींद से जागेगा। डॉ मामराज पुंडीर ने ऐसा ही मामला कांगड़ा का देखने क़ो आता है। बोर्ड की लापरवाही के कारण आज प्रदेश की एक बेटी जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है, परन्तु इनको कोई फर्क नहीं पड़ता।
डॉ मामराज पुंडीर ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री से आग्रह किया है कि अब वक़्त आ गया है जब शिक्षा बोर्ड क़ो सीबीएसई क़ो दे देना चाहिए।
संशोधित रिजल्ट के बाद भी कई प्रश्नों का जबाब आज भी हम ढूंढ रहे है।
शिक्षा बोर्ड ने किस्से स्कैनिंग करवाई, इस घटना मे कौन लोग शामिल है। इस पर बोर्ड चुप बैठा है।
मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री क़ो कठोर कदम उठाने हेतु दोषियों क़ो कड़ी से कड़ी सजा देनी होंगी, अन्यथा अब लोगो का विश्वास बोर्ड से उठ गया है।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close