विविध

जलशक्ति विभाग पम्प अटेंडेंट एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी के त्रेयवार्षिक चुनाव संपन्न

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

जलशक्ति विभाग पम्प अटेंडेंट एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी के त्रेयवार्षिक चुनाव जलशक्ति विभाग एनजीओ के प्रदेशाध्यक्ष एल डी चौहान की अध्यक्षता में शिमला मे(पूर्ण मल धर्मशाला हॉल) सम्पन्न हुए, जिसमे 10 जिलों से लगभग 70 पम्प अटेंडेंटों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। वाटर गार्ड के पद पर 12 साल की सेवा देने के उपरांत ही ये कर्मी काफी लम्बे सँघर्ष के बाद पम्प अटेंडेंट बन पाए है और विभाग में इस वक्त 3000 के करीब पम्प अटेंडेंट कार्यरत है।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

चुनाव में जिला शिमला के रोहड़ू से नरेंद्र सिंह (प्रधान), हमीरपुर से राजिंदर सिंह ( महासचिव,) मंडी से श्याम लाल वरिष्ठ (उपाध्यक्ष) कुल्लू से कश्मीरी लाल,(कोषाध्यक्ष) कुल्लू से मीना राम ( संयुक्त सचिव) मंजीत पानजटा (प्रेस सचिव) चुने गए। नवनिर्वाचित प्रधान नरेंद्र सिंह ने कहा कि एल डी चौहान के सहयोग से ही जलरक्षको कि नीति बन पाई थी और अब उन्ही के मार्गदर्शन से हम पम्प अटेंडेंटों कि अन्य मांगो को भी पूरा करवाएंगे। वर्तमान में पम्प अटेंडेंट से पंप ऑपरेटर बनने हेतु 8 वर्ष है उसे सरकार कम करके 4 वर्ष करें तथा पम्प अटेंडेंटों की पदोन्नति हेतु अन्य कोई नीति विभाग बनाये ताकि रिटायरमेंट से पूर्व सभी को पदोन्नति मिल सके। नरेंद्र सिंह ने कहां की विभाग में लगे 3 हजार पम्प अटेंडेंट एक आवाज के साथ जलशक्ति विभाग एनजीओ के साथ एल डी चौहान के नेतृत्व के साथ खड़े है तथा उनके साथ मान्यता रखेंगे व उन्ही के सहयोग से मांगे पूरी होने की पूर्ण उम्मीद है

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close