विविध

परेशानी: फायर ब्रिगेड की गाड़ी को लोअर बाजार क्रास करने में लगे 3 से 5 मिनट

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

असर न्यूज़ से ज्योति और उर्मिला की रिपोर्ट 

ashb advt_page-0001

दमकल विभाग द्वारा शुक्रवार को लोअर बाजार में मॉकड्रिल की गई। दुकानदारों को जैसे ही पता लगा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने लगी है तभी सभी दुकानदारों ने बाहर लगाया हुआ सामन जल्दी से हटा दिया। इसके तहत दमकल गाड़ी को लोअर बाजार से गुजारा गया। लोअर बाजार के एक जगह से दूसरी जगह तक गाड़ी को पहुंचने में 3 से 5 मिनट लगे। दमकल विभाग ने सुबह 12:00 बजे अपनी गाड़ी से यह मॉकड्रिल की। हालांकि दुकानदारों ने मॉकड्रिल का पता चलते ही दुकानों के आगे से अपनी होर्डिंग हटा दी थी।परेशानी: फायर ब्रिगेड की गाड़ी को लोअर बाजार क्रास करने में लगे 3 से 5 मिनट

No Slide Found In Slider.

इसके बावजूद दमकल गाड़ी को कई जगह धीमे निकलना पड़ा।लोगों का कहना है कि कुछ जगह गाड़ी को धीमी गति से निकालना पड़ा | जिससे आने जाने वाले लोगों को भी बाजार में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा।  लोअर बाजार में मॉकड्रिल करने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी बीच सड़क में फंस गई।सथानीय  लोगों का कहना हे कि लोअर बाजार में तहबाजारी दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण की वजह से फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को वाहन को लोअर बाजार से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोअर बाजार में दमकल विभाग द्वारा समय-समय पर गाड़ी ले जाकर मॉकड्रिल की जाती है। इससे यह देखा जाता है कि कहीं दुकानदारों ने होर्डिंग तो नहीं लगाए हैं या अपनी दुकानें आगे अपना एक्स्ट्रा समान तो नहीं रखा है। इससे पहले भी लोअर बाजार में आगजनी की घटना के दौरान फायर ब्रिगेड के वाहनों को पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ppppतहबाजारियों और दुकानदारों के अतिक्रमण के चलते इस क्षेत्र में एंबुलेंस को पहुंचने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जवानों ने डीसी ऑफिस से लोअर बाजार से होते हुए शेरे पंजाब तक जांच की।इसको देखते हुए मॉकड्रिल कर यह जांचा जाता है। परंतु जांच होने के बाद जैसे ही गाड़ी आगे गई सभी दुकानदारों ने अपना समान बाद में बाहर रखना फिरसे शुरू कर दिया था। दुकानदारों के बाहर समान रखने के कारण लोगों को बहुत परेशानियां होती है। इसको देखते हुए मॉकड्रिल कर यह जांचा जाता है। अगर कहीं कब्जा किया गया है तो नगर निगम इस पर कार्रवाई करता है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close